ईरान-इजरायल तनाव से कच्चे तेल में अस्थिरता, प्लास्टिक उत्पादों के दाम 25-30% तक बढ़े*
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते प्लास्टिक उद्योग प्रभावित हुआ है, जिससे उत्पादन लागत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका सीधा असर फुटकर बाजार पर पड़ा है, जहां रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले प्लास्टिक उत्पादों जैसे बाल्टी, मग, बोतल और पानी की टंकियों के दामों में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने के कारण उन्हें उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़े हैं। इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।






