पश्चिम एशिया संकट का असर, कमर्शियल LPG सिलिंडर 195 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू*
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब घरेलू और व्यावसायिक ईंधन की कीमतों पर भी दिखने लगा है। इसके चलते कमर्शियल LPG सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
नई दरों के अनुसार कमर्शियल LPG सिलिंडर अब 195 रुपये तक महंगा हो गया है और यह बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की लागत पर असर पड़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण यह बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा प्रभाव उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है।






