नवरात्र से पहले वैष्णो देवी यात्रा के लिए किये गए कड़े सुरक्षा इंतजाम*

नवरात्र से पहले वैष्णो देवी यात्रा के लिए किये गए कड़े सुरक्षा इंतजाम*
आगामी चैत्र नवरात्र (19 मार्च) को शुरू होने वाली यात्रा को देखते हुए वैष्णो देवी मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सख्त कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के मद्देनज़र माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपराज्यपाल के निर्देश पर बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में तय किया गया कि यात्रा मार्ग पर आरएफआईडी कार्ड प्रणाली का सख्ती से पालन कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

737 views