ऑक्सीजन के बाद अब पानी भी बंद, हरीश राणा पर इच्छामृत्यु प्रक्रिया हुई शुरू

ऑक्सीजन के बाद अब पानी भी बंद, हरीश राणा पर इच्छामृत्यु प्रक्रिया हुई शुरू*
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हरीश राणा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मेडिकल कमेटी की सिफारिश के बाद मंगलवार से उन्हें पानी देना भी बंद कर दिया गया है। इससे पहले ही उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जा रहा था। सोमवार को हुई मेडिकल कमेटी की बैठक में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब जीवन रक्षक सुविधाएं धीरे-धीरे हटाई जा रही हैं। इस फैसले के बाद हरीश राणा को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। यह मामला संवेदनशील होने के कारण चिकित्सा और कानूनी दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

737 views