*इंदौर में आयोजनकर्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत*
*सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की तैयारी*
*धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों की अनुमति प्रक्रिया सरल बनाने के लिए प्रशासन की समन्वय बैठक*
इंदौर।
इंदौर में होने वाले बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अनुमति लेने की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। आयोजनकर्ताओं को कई विभागों के चक्कर लगाने और विभिन्न प्रकार के टैक्स व अनुमतियों से जुड़ी परेशानियों को देखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है।
रेजिडेंसी कोठी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह, एडीएम रोशन राय, डीसीपी प्रमोद सोनकर, आबकारी कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, फायर विभाग से रघुवंशी सहित शहर के कई इवेंट ऑर्गेनाइजर मौजूद रहे।बैठक में पुलिस, नगर निगम, जिला प्रशासन, बिजली विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि किस तरह ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे आयोजकों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक अनुमतियाँ मिल सकें और उन्हें अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।
737 views





