केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले अतुल शेठ
प्रो. डीजी धवलीकर स्मृति व्याख्यान का सौंपा निमंत्रण।
इंदौर के विकास को लेकर भी की चर्चा।
इंदौर : ख्यात स्ट्रक्चरल इंजीनियर अतुल शेठ ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर भेंट की। अतुल शेठ ने उन्हें डीजी धवलीकर स्मृति व्याख्यान का निमंत्रण सौंपकर उनसे कार्यक्रम में इंदौर आने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निमंत्रण स्वीकार करने के साथ ओंकारेश्वर रोड पर बनने वाले ब्रिज की आधारशिला भी रखने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों कार्यक्रम एकसाथ किए जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपने निजी सचिव को बुलाकर उसे इस बारे में निर्देश भी दिए। अतुल शेठ और उनके साथ गए विवेक तिवारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इंदौर के विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।
2479 views





