जैन श्वेताम्बर सोश्ययल ग्रुप नोबल द्वारा अवार्ड समारोह के रूप में साधारण सभा सम्पन्न की।

जैन श्वेताम्बर सोश्ययल ग्रुप नोबल द्वारा अवार्ड समारोह के रूप में साधारण सभा सम्पन्न की।

जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप इंदौर नोबल के अध्यक्ष राकेश सपना बांठिया द्वारा अपने 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर, अपने सभी दम्पति सदस्यो को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया , जिसमे मुख्य रूप से संस्थापक विजय पुष्पा जी मेहता को लाइफ टाइम अचीवमेंट , पूर्व अध्यक्ष श्री शिखरजी बाफना को सकारात्मक सोच की नींव , श्री नीलेश एलोरा जी पोखरना को बेस्ट सपोर्टिव पूर्व अध्यक्ष , अशोक लता कांकरिया जी को सेवा समर्पण रत्न , योगेन्द्र संगीता मेहता को गोल्डन सपोर्टिव कपल , अजय टीना कांकरेचा को बेस्ट रोमांटिक कपल , नितेश प्रिया दलाल बेस्ट फ्रेंडली कपल , नीरज अर्चना मेहता बेस्ट क्यूट कपल , राकेश संगीता भंडारी ,रब ने बनादी जोड़ी , राकेश रेखा भंडारी को सोशल मीडिया स्टार , अजय मोनिका बम को मिस्ट एनर्जेटिक कपल , राजकुमार रितु डाकलिया को हर दिल अजीज कपल , इस तरह से सभी कपल को एक से बढ़कर एक उपाधि से सम्मानित किया गया , कार्यक्रम की शुरुआत सृष्टि जैन द्वारा मंगलाचरण से की गई , उसके बाद सभी कपल्स को एक से बढ़कर एक गेम्स खिलाये गए , फन और मस्ती के लिए कार्टून आर्टिस्ट् मोटू और तात्या भी मीटिंग में हाजिर रहे , जिनके साथ डांस करके सभी की मस्ती को दोगुना कर दिया , नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास अमिता कोठारी , ग्रुप संस्थापक , सभी पूर्व अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में राकेश सपना जी बांठिया को सत्र 24 -25 के सफल नेतृत्व के लिए बेस्ट मल्टी टैलेंटेड कपल के अवार्ड से सम्मानित किया , कार्यक्रम के अंत मे सभी विजेताओं को गिफ्ट दिए गए , अंत मे आभार सचिव अशोक लता कांकरिया द्वारा माना गया ।

6164 views