शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश का तीखा हमला, सीएम योगी के बयान को बताया अपमानजनक

शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश का तीखा हमला, सीएम योगी के बयान को बताया अपमानजनक*
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर शंकराचार्य विवाद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि परम पूज्य शंकराचार्य के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग शाब्दिक हिंसा और पाप है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को दूसरों के धार्मिक पदों पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने महाकुंभ, मुआवजे और भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

3350 views