भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा’ : केशव प्रसाद मौर्य

भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा’ : केशव प्रसाद मौर्य*
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज दौरे के दौरान कहा कि “जो भारत में रहेगा, उसे वंदे मातरम कहना होगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।” उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट को शानदार बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और युवा रोजगार लेने वाला ही नहीं, देने वाला भी बनेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। मौर्य ने दावा किया कि प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और 2027 में फिर भाजपा सरकार बनेगी।

2881 views