शंकराचार्य विवाद पर बोले योगी, कानून सबके लिए समान

शंकराचार्य विवाद पर बोले योगी, कानून सबके लिए समान*
योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शंकराचार्य विवाद पर पहली बार बयान देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति स्वयं को शंकराचार्य घोषित नहीं कर सकता। विद्वत परिषद द्वारा अधिकृत व्यक्ति ही इस पद पर आसीन हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए समान है और मुख्यमंत्री का पद भी कानून से ऊपर नहीं है। मुख्यमंत्री ने माघ मेले में भारी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी से भगदड़ जैसी स्थिति बन सकती थी, इसलिए व्यवस्था बनाए रखना जरूरी था। उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर आस्था के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है।

3015 views