पीएम मोदी ने असम में मोरान हाईवे एयरस्ट्रिप और ब्रिज परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने असम में मोरान हाईवे एयरस्ट्रिप और ब्रिज परियोजनाओं का उद्घाटन किया*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दौरान मोरान बाईपास पर बनी 4.2 किलोमीटर लंबी हाईवे एयरस्ट्रिप का उद्घाटन किया, जो आपात परिस्थितियों में फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर के लिए वैकल्पिक रनवे का काम करेगी। एयरस्ट्रिप पर भारतीय वायुसेना ने राफेल, सुखोई और डॉर्नियर विमानों का शानदार हवाई प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र पर 6-लेन कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया और गुवाहाटी में राष्ट्रीय डाटा सेंटर व आईआईएम गुवाहाटी का उद्घाटन किया। उन्होंने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत कुल 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी रवाना किया, जिससे क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत किया जाएगा।

1139 views