पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमला में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। गौरतलब है कि इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

2747 views