एक्टर राजपाल यादव इस वक्त 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं

एक्टर राजपाल यादव इस वक्त 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं, और उनकी मदद के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री उमड़ पड़ी है. राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं. उनके पास इतने पैसे भी नहीं कि इस बकाया रकम को चुका सकें. जब वह 9 करोड़ का कर्ज नहीं चुका पाए, तो हाल ही तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. वह यह कहते हुए भावुक हो गए थे कि उनके पास पैसे नहीं हैं,दोस्त नहीं हैं और एकदम अकेले हैं. ऐसे में कई सेलेब्स ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और इनमें अब सिंगर गुरु रंधावा का भी नाम शामिल हो गया है. गुरु रंधावा ने राजपाल यादव की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह एक्टर को उनका एडवांस पेमेंट देंगे.

दरअसल, राजपाल यादव ने गुरु रंधावा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है. इसकी पेमेंट भी अभी क्लियर नहीं हुई थी, पर राजपाल यादव की हालत देख गुरु रंधावा ने उन्हें एडवांस पेमेंट देने का ऐलान किया है. वहीं, FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज) ने भी बुधवार, 11 फरवरी को सभी प्रोड्यूसर्स से अपील की है कि वो जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें. राजपाल यादव की मदद के लिए कई सितारे और नेता आगे आए हैं. सबसे पहले एक्टर सोनू सूद ने मदद की.

1072 views