वंदे मातरम’ पर नई गाइडलाइन: राष्ट्रगान से पहले 3.10 मिनट का गायन होगा अनिवार्य

वंदे मातरम’ पर नई गाइडलाइन: राष्ट्रगान से पहले 3.10 मिनट का गायन होगा अनिवार्य*
केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार अब आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले ‘वंदे मातरम’ का छह अंतरों वाला आधिकारिक संस्करण (करीब 3 मिनट 10 सेकंड) बजाना या गाना अनिवार्य होगा। यह नियम राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रपति के आगमन, संबोधन और अन्य सरकारी आयोजनों पर लागू होगा। इस दौरान सभी लोगों का सम्मान में खड़ा होना अनिवार्य रहेगा। हालांकि सिनेमा हॉल को इन नियमों से बाहर रखा गया है। सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को भी ‘वंदे मातरम’ को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं, ताकि राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूकता और सम्मान को प्रोत्साहित किया जा सके।

1675 views