अमेरिका से प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर केकेयू ने जताई चिंता

अमेरिका से प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर केकेयू ने जताई चिंता*
क्रांतिकारी किसान यूनियन (केकेयू) की राष्ट्रीय कमेटी की विस्तारित ऑनलाइन बैठक में अमेरिका के साथ प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के मसौदे पर गंभीर आपत्ति जताई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि यह समझौता किसानों, खेत मजदूरों और छोटे उत्पादकों के हितों के खिलाफ है तथा इससे कृषि, बीज और बाजारों पर कॉरपोरेट नियंत्रण बढ़ेगा। केकेयू ने चेतावनी दी कि ऐसी नीतियों से खेती की लागत बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। यूनियन ने देशभर में जनजागरण अभियान चलाने, विरोध कार्यक्रम आयोजित करने और 12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल का समर्थन करने का ऐलान किया।

1675 views