भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप के प्रबल दावेदार: प्रवीण कुमार

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप के प्रबल दावेदार: प्रवीण कुमार*
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप के सबसे मजबूत दावेदार हैं। 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर उन्होंने कहा कि खेल से पहले देश है, युद्ध और खेल एक साथ नहीं चल सकते। प्रवीण कुमार ने कहा कि अगर वह कप्तान होते तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाते। उन्होंने कोच गौतम गंभीर द्वारा टीम में किए गए बदलावों को सही ठहराया और कहा कि बदलाव टीम के हित में होते हैं। उन्होंने भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को बेहद मजबूत बताते हुए कहा कि यह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकता है। साथ ही उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को सेमीफाइनल का दावेदार बताया। ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर उन्होंने कहा कि जिस दिन वह चल गए, मैच एकतरफा होगा। कुलदीप यादव को भी जल्द मौका मिलने और प्रभाव छोड़ने की उम्मीद जताई।

871 views