भारत-अमेरिका ट्रेड डील ‘लेबर ऑफ लव’, संप्रभुता और किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित: पीयूष गोयल*
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह डील “लेबर ऑफ लव” है और इसमें देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं हुआ। उन्होंने साफ किया कि किसानों, कृषि और संवेदनशील उत्पादों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। साथ ही अमेरिका से तेल-एलएनजी खरीदना भारत के रणनीतिक हित में बताया और कहा कि यह समझौता जल्दबाजी में नहीं, गहन विचार-विमर्श के बाद किया गया है।






