भारत रत्न मिले तो पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी, जनता के दिलों में पहले से हैं जगह’ : मोहन भागवत

भारत रत्न मिले तो पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी, जनता के दिलों में पहले से हैं जगह’ : मोहन भागवत*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि यदि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो यह सम्मान स्वयं पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सावरकर बिना किसी सम्मान के ही जनता के दिलों में राज करते हैं। भागवत ने बताया कि संघ का उद्देश्य आक्रामक प्रचार नहीं, बल्कि समाज में अच्छे संस्कार पैदा करना है। उन्होंने भाषाई मुद्दों पर कहा कि संगठन में अंग्रेजी को माध्यम नहीं बनाया जाएगा, लेकिन आवश्यकता होने पर इसका प्रयोग किया जाएगा। मातृभाषा के संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में दक्षता जरूरी है, पर अपनी मातृभाषा भूलना नहीं चाहिए। सावरकर को भारत रत्न देने की मांग लंबे समय से विवादित रही है, जिसमें भाजपा और शिवसेना समर्थन करती रही हैं, जबकि कांग्रेस इसका विरोध करती रही है।

1072 views