चुनाव आयोग से आग्रह फॉर्म-7 भरवाने पर रोक लगाएं, BJP की हर बेईमानी होगी उजागर : अखिलेश यादव

चुनाव आयोग से आग्रह फॉर्म-7 भरवाने पर रोक लगाएं, BJP की हर बेईमानी होगी उजागर : अखिलेश यादव*
सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को पत्रकार वार्ता में सरकार को घेरा। उन्होंने एसआईआर के तहत फार्म-7 भरवाने में गड़बड़ी का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से इसकी प्रक्रिया रोकने की मांग की। अखिलेश ने नंदलाल का उदाहरण देते हुए बताया कि भाजपा ने उनके फार्म-7 पर गलत तरीके से हस्ताक्षर करवाए थे। सपा ने उनकी बहादुरी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की हर काली करतूत और बेईमानी उजागर हो रही है और इसका मतलब लोकतंत्र को खतरे में डालना है।

1407 views