बजट में पेश की गई 2047 के विकसित भारत की तस्वीर

बजट में पेश की गई 2047 के विकसित भारत की तस्वीर*
केंद्रीय बजट में सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत की है। बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, रोजगार सृजन, डिजिटल इंडिया और हरित ऊर्जा को प्रमुख आधार बताया गया है। सरकार का फोकस आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, स्टार्टअप्स और तकनीक आधारित विकास पर रहा। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखते हुए योजनाओं की घोषणा की गई है। साथ ही विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा, निर्यात विस्तार और निवेश आकर्षित करने पर भी जोर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से आर्थिक मजबूती के साथ सामाजिक संतुलन बनेगा और भारत 2047 तक एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

670 views