आतंकवाद पर भारत का संदेश स्पष्ट, कोई समझौता नहीं : पीएम मोदी

आतंकवाद पर भारत का संदेश स्पष्ट, कोई समझौता नहीं : पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलयेशिया की प्रशासनिक राजधानी पुत्रजाया में औपचारिक स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मलयेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं ने मंत्रियों एवं प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने भारत-मलयेशिया के ऐतिहासिक संबंधों और बढ़ते सहयोग पर जोर देते हुए मलयेशिया को आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग कृषि, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, कौशल विकास और रक्षा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की और डिजिटल सहयोग के तहत यूपीआई प्रणाली के मलयेशिया में जल्द शुरू होने की जानकारी दी।

737 views