रमजान : 29वां रोजा होगा सबसे लंबा, पांच जुमे पड़ेंगे

रमजान : 29वां रोजा होगा सबसे लंबा, पांच जुमे पड़ेंगे*
रमजान का पाक महीना इस बार खास रहेगा। रोजेदारों को पूरे माह संयम, इबादत और सब्र के साथ लंबे रोजे रखने होंगे। जानकारी के अनुसार रमजान का 29वां रोजा सबसे लंबा होगा, जिसमें सहरी से इफ्तार तक का समय अधिक रहेगा। ऐसे में रोजेदारों को विशेष सावधानी और धैर्य बनाए रखना होगा। इस बार रमजान के दौरान पांच जुमे (शुक्रवार) पड़ेंगे, जिन्हें इस्लाम में विशेष महत्व प्राप्त है। जुमे की नमाज के साथ मस्जिदों में दुआओं और इबादत का माहौल और अधिक रौनक भरा रहेगा। रमजान में तरावीह की नमाज, कुरआन की तिलावत, सदका और ज़कात पर विशेष जोर रहेगा। मुस्लिम समाज में रमजान को आत्मशुद्धि, संयम और परोपकार का महीना माना जाता है। लोग जरूरतमंदों की मदद करने के साथ-साथ अधिक से अधिक समय इबादत में बिताते हैं। मस्जिदों और घरों में इफ्तार और सहरी की तैयारियों के चलते माहौल पूरी तरह रूहानी बना रहेगा।

804 views