केंद्रीय बजट विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम – सुमित मिश्रा
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया
इंदौर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा आज वित्तीय वर्ष 2026 -27 का आम बजट पेश किया है, इस बजट को भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताते हुए कहा कि बजट में अधोसंरचना विकास के साथ साथ जनआकांक्षाओं को पूरा करने और सभी वर्गों के कल्याण पर पूरा फोकस किया गया है।
श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सबका साथ – सबका विकास-सबका विश्वास का नारा दिया था, बजट में उसे कर्तव्य के रूप में शामिल करते हुए सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों में प्रावधान करते हुए अधोसंरचना विकास के साथ साथ आर्थिक क्षमताओं के विस्तार, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य क्षेत्र, उद्योगों को बढ़ावा देने, शहरों के विकास के लिए प्रावधान कर इन सभी सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास किया गया है। टैक्स स्लेब में कोई परिवर्तन नहीं कर मध्यम वर्ग को राहत देने का काम किया है। धार्मिक नगरों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे धार्मिक नगरों पर्यटन की संभावना बढ़ेगी, टेक्स्टाइल पार्क के निर्माण से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एआई, टेक्नोलॉजी पर फोकस, चिप मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में 40000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे आने वाले समय में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते सुलभ होंगे, दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म होगी। निश्चित रूप से यह बजट आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करने वाला बजट है।






