राष्ट्रपति मुर्मू आज राष्ट्र को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति मुर्मू आज राष्ट्र को करेंगी संबोधित*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह संबोधन शाम 7 बजे आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर पहले हिंदी फिर अंग्रेजी में संबोधन का प्रसारण होगा। इसके बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल इसका प्रसारण करेंगे। आकाशवाणी क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9:30 बजे से प्रसारण होगा।

3417 views