भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मथुरा दौरा, कार्यकर्ताओं में उत्साह*
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को मथुरा पहुंचे। बाजना कट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं और पार्टी एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने का प्रयास करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर में विधायक राजेश चौधरी की माताजी के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त कर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दौरे से पहले शनिवार को कमिश्नर व डीआईजी ने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था।






