जर्मनी के चांसलर मर्ज का पहला भारत दौरा, साबरमती आश्रम और काइट फेस्टिवल में शामिल*

जर्मनी के चांसलर मर्ज का पहला भारत दौरा, साबरमती आश्रम और काइट फेस्टिवल में शामिल*
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका साबरमती आश्रम में स्वागत किया और दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। मर्ज ने गेस्ट बुक में गांधी के अहिंसा और स्वतंत्रता के विचारों की वैश्विक प्रेरणा बताई। इसके बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट में अंतरराष्ट्रीय काइट फेस्टिवल 2026 में शामिल हुए और पतंग उड़ाने का आनंद लिया। इस महोत्सव में 50 देशों के 135 किटिस्ट और लगभग 1,000 भारतीय प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। दौरे के दौरान पीएम मोदी और मर्ज द्विपक्षीय बैठक करेंगे और अहमदाबाद के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे।

3015 views