पीएम मोदी की नेतन्याहू से बातचीत, भारत-इस्राइल रणनीतिक और रक्षा साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि आगामी वर्ष में भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त किया जाएगा। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय हालात पर विचार-विमर्श हुआ और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर मजबूती से लड़ने के साझा संकल्प को दोहराया गया।






