*जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर नोबल* द्वारा प्रथम 2026 – 27 बोर्डमीटिंग का आयोजन

*बोर्ड मीटिंग*
दिनांक 7 जनवरी 2026 को *जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर नोबल* द्वारा प्रथम 2026 – 27 बोर्डमीटिंग का आयोजन ‘ *ज्ञानी जी का खालसा ढाबा* *पर संस्थापक अध्यक्ष श्री विजय जी मेहता साहब, प्रमुख मार्गदर्शक श्री शिखर चंद जी बाफना साहब, श्री नरेंद्र जी भटेवरा साहब एवं सभी पूर्व अध्यक्ष, एवं वर्तमान अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया गया।
मंच का संचालन विशाल जी संघवी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मंचासीन करने के पश्चात मंगलाचरण किया गया । उसके बाद अध्यक्ष श्री राकेश सपना जी बाठिया द्वारा उद्बबोधन दिया गया। एवं तत्पश्चात संस्थापक श्री विजय जी मेहता साब द्वारा 2026 – 27 हेतु कार्यकारिणी के नाम की घोषणा की गई । तत्पश्चात उनका बहुमान किया गया। जिसमें 2026- 27 के अध्यक्ष पद हेतु विकास-अमिता कोठारी एवं अन्य बोर्ड मेंबर्स के नाम की घोषणा की गई। विजय जी मेहता साब द्वारा राकेश सपना जी बाठिया से अध्यक्ष का प्रभार विकास अमिता जी कोठारी को सौंपा गया। एवं पूर्व अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक श्री शिखर चंद जी बाफना साब द्वारा ग्रुप को आगे किस प्रकार ले जाना है,उसके बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया गया ।
साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विकास अमिता कोठारी द्वारा उद्बोधन में उन्होंने विदेश यात्रा,सेवा कार्य, अन्य प्रमुख बिंदुओं पर अपने विचार रखे ।
अंत: में आभार नवनिर्वाचित सचिव किरीट जी शाह द्वारा मन गया।
उसके बाद पूर्व अध्यक्ष एवं प्रमुख मार्गदर्शक नरेंद्र जी भटेवरा की धर्मपत्नी स्व, श्रीमती जीवनलता जी भटेवरा के आत्मशांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया।
जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप, इंदौर
टीम नोबल 26- 27

2948 views