51 लाख पौधों के आक्सीजन वन के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम “स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

*51 लाख पौधों के आक्सीजन वन के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम “स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज*

इंदौर। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान के लिए मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के लिए स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा “मान्यता प्रमाण-पत्र” (सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन) प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान परम पूज्य अनुष्ठान आराधिका डॉ. कुमुद लताजी म.सा. के पावन सानिध्य एवं दिव्य प्रेरणा में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।

श्री कैलाश विजयवर्गीय को “51 लाख पौधों का रोपण कर देश के सबसे बड़े शहरी ऑक्सीजन वनों में से एक के निर्माण हेतु स्वर्णिम बुक आफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कर डीपिन जैन, अचल चौधरी, रमेश भंडारी, वीरेंद्र कुमार जैन, प्रकाश भटेवरा और विवेक जैन द्वारा सम्मानित किया गया।मंत्री जी की अनुपस्थिति में उनके पुत्र पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सर्टिफिकेट ग्रहण किया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बीएसएफ बुधानिया परिसर की बंजर एवं पथरीली भूमि पर 51 लाख पौधों का महाअभियान चलाया गया, जिसने आज एक विशाल हरित क्षेत्र का स्वरूप धारण कर लिया है। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हुआ है, बल्कि स्वच्छ वायु, भूजल संवर्धन, जैव विविधता के संरक्षण तथा जलवायु संतुलन स्थापित करने की दिशा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर डॉ कुमुदलता जी म.सा.ने कहा कि 51 लाख पौधों का यह अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन देने का एक प्रेरणादायी संकल्प है। ऐसे कार्य समाज के लिए अनुकरणीय हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई चेतना का संचार करते हैं।

समारोह में पूरे देश से आये उपस्थित जनों ने श्री कैलाश विजयवर्गीय के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण एवं दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। समारोह का संचालन जिनेश्वर जैन द्वारा किया गया।

4757 views