सीवरेज-पेयजल व्यवस्था पर निगम गंभीरता से नजर रखें : मुख्यमंत्री योगी

सीवरेज-पेयजल व्यवस्था पर निगम गंभीरता से नजर रखें : मुख्यमंत्री योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीवरेज और पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर निगम व जल निगम को कार्यप्रणाली की गंभीर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को हर हाल में शुद्ध पेयजल मिले और पुरानी पाइप लाइनों की मरम्मत कराकर गंदे पानी की आपूर्ति रोकी जाए। शनिवार देर शाम सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जाम व पार्किंग की समस्या पर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने वरुणा नदी के पुनरोद्धार, बाढ़ बचाव कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नाविकों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही घाटों पर धरना-प्रदर्शन न होने देने के निर्देश दिए।

1809 views