*पीएम मोदी ने सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअल उद्घाटन किया, खेल से टीम व एकजुटता का संदेश

*पीएम मोदी ने सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअल उद्घाटन किया, खेल से टीम व एकजुटता का संदेश*
सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार सुबह 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से उद्घाटन में शामिल हुए। प्रतियोगिता में देशभर से 58 टीमें और 1022 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो 125 मैचों में अपनी क्षमता दिखाएंगे। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को टीम व फ़र्स्ट और इंडिया फ़र्स्ट के संदेश से जोड़ा, वहीं सीएम योगी ने मंच से उनका आभार जताया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और महापौर अशोक तिवारी समेत कई विधायक और नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

1876 views