2026 में होगी देश की सबसे बड़ी जनगणना, दो चरणों में 135 करोड़ से अधिक लोगों की होगी गिनती*
नए साल 2026 में देश अब तक के सबसे बड़े जनगणना अभियान का साक्षी बनेगा। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की जनगणना होगी। 135 करोड़ से अधिक आबादी की गिनती के लिए जनगणना कोड डायरेक्टरी तैयार की जा रही है, जिसे करीब 30 लाख प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया जाएगा। जनगणना में घर, सुविधाएं, संपत्ति, भाषा, शिक्षा, रोजगार, प्रवासन, अनुसूचित जाति-जनजाति समेत विस्तृत सामाजिक-आर्थिक आंकड़े जुटाए जाएंगे, जिससे आवास और जनकल्याण से जुड़ी नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। सरकार ने डेटा सुरक्षा पर विशेष जोर दिया है। जनगणना से जुड़े सभी आंकड़े भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय के सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में सुरक्षित रखे जाएंगे। मोबाइल, ट्रांसमिशन और स्टोरेज के हर स्तर पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।






