नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने देशवासियों को भेजा संदेश*
साल 2026 के आगमन पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए साल के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सभी को 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए, आपके प्रयासों में सफलता मिले और आप जो भी करें, उसमें संतुष्टि मिले। समाज में शांति और खुशी के लिए प्रार्थना।






