टैरिफ से अमेरिका में रिकॉर्ड निवेश का दावा, ट्रंप बोले– देशभर में लग रही फैक्ट्रियां*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि टैरिफ नीति के चलते अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर निवेश आया है। उन्होंने कहा कि कंपनियां अब अमेरिका में ही अपने उत्पाद बना रही हैं, क्योंकि घरेलू उत्पादन पर कोई टैरिफ नहीं लगता। ट्रुथ सोशल पर साझा पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि निवेश के मामले में अमेरिका ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है और दूसरे स्थान पर मौजूद चीन से भी खरबों डॉलर आगे निकल गया है। उन्होंने इसे टैरिफ नीति का नतीजा बताया। इधर, अमेरिकी वित्त विभाग ने वेनेजुएला की चार तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह कदम राष्ट्रपति ट्रंप की वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बनाने की नीति का हिस्सा माना जा रहा है।






