आज से 76 साल पहले प्रकट हुए थे रामलला, अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन का निर्णायक मोड़

आज से 76 साल पहले प्रकट हुए थे रामलला, अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन का निर्णायक मोड़*
आज 22 दिसंबर, 2025 को रामलला के प्राकट्य की 76वीं वर्षगांठ है। 22-23 दिसंबर 1949 की आधी रात को अयोध्या के विवादित परिसर में भगवान रामलला की मूर्ति का चांदी के सिंहासन पर स्थापना हुई। उस समय पांच साधुओं ने सरयू स्नान कर मूर्ति स्थापित की थी। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ठाकुर गुरुदत्त सिंह ने मूर्ति हटाने का आदेश न देने का ऐतिहासिक फैसला किया, जिससे विवादित परिसर में हिंदुओं के दैनिक पूजन और भोग की अनुमति मिली। यह घटना राम जन्मभूमि आंदोलन का सबसे निर्णायक मोड़ साबित हुई। राम जन्म भूमि सेवा समिति प्रत्येक वर्ष इस प्राकट्योत्सव का आयोजन करती रही है, और इस वर्ष 77वां उत्सव 23 दिसंबर को मनाया जाएगा।

1876 views