शिक्षण संस्थानों पर आरएसएस की पकड़ बढ़ रही : राहुल गांधी

शिक्षण संस्थानों पर आरएसएस की पकड़ बढ़ रही : राहुल गांधी*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) को धीरे-धीरे अपने कब्जे में ले रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि शिक्षण संस्थानों का संचालन किसी विचारधारा से नहीं, बल्कि ज्ञान और विज्ञान के आधार पर होना चाहिए। राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में अपने कार्यालय से आईएसआई के छात्रों के साथ बातचीत का वीडियो व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने उन्हीं गंभीर चिंताओं को साझा किया, जो देश भर के अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र और शिक्षक लगातार उठाते आ रहे हैं। आईएसआई कोई साधारण संस्था नहीं है।

3819 views