अजमेर दरगाह पर पीएम की चादर पर रोक की मांग, याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह पर चढ़ाने के लिए भेजी गई चादर पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई है। याचिका में कहा गया है कि दरगाह पर विवाद चल रहा है और ऐसे में चादर भेजना न्यायिक प्रक्रिया और फेयर ट्रायल को प्रभावित कर सकता है। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की तारीख तय करने का संकेत दिया है।






