नववर्ष पर वैष्णो देवी यात्रा के नियम बदले, समय सीमा हुई तय

नववर्ष पर वैष्णो देवी यात्रा के नियम बदले, समय सीमा हुई तय*
नए साल पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों में अहम बदलाव किया है। अब श्रद्धालुओं को आरएफआईडी कार्ड जारी होने के 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी और 24 घंटे के अंदर दर्शन कर कटड़ा लौटना अनिवार्य होगा। नए निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। श्राइन बोर्ड के अनुसार यह नियम पैदल, हेलिकॉप्टर और बैटरी कार से यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होंगे। पंजीकरण केंद्रों पर यात्रियों को नए समय प्रतिबंधों की जानकारी दी जा रही है। बोर्ड का कहना है कि इस व्यवस्था से नववर्ष के दौरान भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा।

4288 views