रतलाम मैत्री की टीम नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता रही।

रतलाम मैत्री की टीम नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता रही। Jsg इंटरनेशनल फेडरेशन का नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट पुणे में खेला गया। समाजसेवी एवं टीम कप्तान अमित कोठारी ने बताया कि रतलाम मैत्री की टीम ने मध्यप्रदेश रीज़न को रिप्रेजेंट करते हुए इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।रतलाम की टीम ने अपने पहले मैच में मुंबई को 75 रनों की करारी शिकस्त दी जिसमें अमित कोठारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों की पारी खेली और राहुल नवलखा ने शानदार ३ विकेट चटके।
दूसरे मैच में गुजरात के बीच मैच था जिसमें पिंकेश जैन की शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई और सेमी फाइनल में टीम को जगह दिलवाई।सेमी फाइनल में रतलाम का मुकाबला सौराष्ट्र की टीम से हुआ जिसमें राजेश गांधी की शानदार गेंदबाजी के बदौलत रतलाम टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल में रतलाम का मुकाबला पुणे की टीम से हुआ जिसमें अमित कोठारी के नाबाद 18 रनों की बदौलत रतलाम की टीम में सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी पुणे की टीम ने आठ ओवर में रन बनाकर नेशनल खिताब हासिल किया।
इस दौरान नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के रनर उप बनने पर मध्यप्रदेश रीज़न अध्यक्ष राहुल चपराद, फेडरेशन उपाध्यक्ष ललित कांठेड़,अमित कोठारी,निर्मल मेहता,फतेहलालजी कोठारी,अजय सिसोदिया,राजेंद्र दर्डा,उपेंद्र कोठारी,प्रफुल्ल लोढ़ा,दीपक डोसी,दिनेश बरमेचा आदि ने ग्रुप अध्यक्ष राहुल नवलखा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की

2546 views