ईवीएम, एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही : नड्डा*

ईवीएम, एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही : नड्डा*
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने चुनाव सुधार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ कांग्रेस का अभियान पूरी तरह असफल रहा। कांग्रेस और विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। दशकों एक परिवार ने देश पर राज किया, तब कोई मुद्दा क्यों नहीं उठा। मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण और एसआईआर चुनाव आयोग की सांविधानिक शक्तियों के तहत आता है। नड्डा ने कांग्रेस पर तंज किया और कहा कि बिहार के नतीजे ने इसे साबित कर दिया, कि जनता ने उन्हें बुरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हारने पर ईवीएम और वीवीपैट को दोष देना विपक्ष को बंद कर देना चाहिए। इसी के साथ चुनाव सुधारों पर राज्यसभा में चर्चा खत्म हो गई।

3283 views