दिल्ली में कल से केवल बीएस-6 वाहनों को प्रवेश, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा ईंधन

दिल्ली में कल से केवल बीएस-6 वाहनों को प्रवेश, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा ईंधन*
वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार से राजधानी दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 मानकों वाले बाहरी वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर लगे कैमरों से बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) वाले वाहनों की पहचान की जाएगी और ऐसे वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। अब तक बिना पीयूसी के करीब आठ लाख वाहनों का चालान किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निगरानी बढ़ाई गई है और सरकार लगातार हालात सुधारने के प्रयास कर रही है।

1340 views