*100 करोड़ का होटल बनाने पर 30 करोड़ और 100 करोड़ का हॉस्पिटल बनाने पर 20 करोड़ की छूट दी जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
* *मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को निवेश के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर दिया ज़ोर*
इंदौर 14 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज इंदौर में आयोजित एक सम्मान समारोह में बोल रहे थे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इंदौर का अपना एक रोल है। इंदौर में मेट्रोपोलिटन का नक्शा बनाया गया है, जो भविष्य की योजना को साकार करेगा। आज जो मेट्रोपॉलिटन का नक्शा बना है, 14000 किलोमीटर का है। उन्होंने कहा कि इंदौर से लेकर रतलाम व रतलाम से लेकर शाजापुर तक सराउंडिंग पूरे क्षेत्र में यह मेट्रोपोलिटन का हमारा नक्शा इंदौर-भोपाल के साथ उसका क्लीन सिटी के रूप में जुड़ाव होगा। साथ ही सीहोर और शाजापुर, राजगढ़ जिले के साथ होगा। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जो भविष्य की दृष्टि से महानगर की श्रेणी में इंदौर का जो क्षेत्र बनेगा। इसी आधार पर भविष्य की इमारतें खड़ी होंगी। निर्माण का अगला पढ़ाव तय होगा। उन्होंने बताया कि हमने इंदौर के विकास की कई परियोजनाओ पर काम किया है।
यहां मेट्रो ट्रेन भी चलेगी और भूमिगत होकर चलेगी। इस कार्य में जो राशि लगेगी सरकार देगी। इसी प्रकार से शहर की खूबसूरती को ख़त्म नहीं करेंगे। एलिवेटेड रोड भी बनेगा, एलिवेटेड रोड से जनता को जहाँ सुविधा होगी वहाँ उन्हें रास्ते भी देंगे। उन्होंने कहा की पाँच साल के अंदर विकास परक बजट डबल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा की शासन 18 प्रकार के अलग-अलग व्यापार-व्यवसाय की योजनाओं पर काम कर रही है। अलग-अलग प्रकार से नए नवाचारों के आधार पर और क्या-क्या हो सकता है। उन्होंने कहा की अभी नए अवसर तलाशने और बेहतर तकनीक से जुड़ने की आवश्यकता है। ड्रोन टेक्नोलॉजी से लेकर सेमी कंडक्टर तक, आईटी से लेकर हेल्थ तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से वेलनेस और टूरिज्म तक, हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारियां जारी है। हर क्षेत्र में इनोवेशन किया जाएगा। मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने में शासन पीछे नहीं रहेगा। यहां 100 करोड़ रुपये का होटल बनाने पर 30 करोड़ रुपये और 100 करोड़ रूपये का हॉस्पिटल बनाने पर 20 करोड़ रूपयेकी छूट दी जाएगी। क्योंकि सरकार को भी राज्य में निवेश के क्षेत्र में आगे बढ़ना है।






