*प्रदेश में #शराब की बिक्री में एक वर्ष में 27 फीसदी की #बढ़ोतरी..*
#एमपी में शराब प्रेम लोगों में इस कदर बढ़ा है कि 1 साल में प्रदेश में 27 फीसदी शराब की बिक्री बढ़ गई. दूसरी बात यह है कि इससे सरकार का खाली खजाना भर रहा हैं. शराब बिक्री में हुई बढ़ोतरी से सरकार के राजस्व में 1 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है.
*डालते हैं आंकड़ों पर एक नजर*
– 2018-19 में 1109 लाख प्रूफ लीटर से बढ़कर 1164 लाख प्रूफ लीटर बिकी देसी मदिरा
– 2018 के मुकाबले 2019 में विदेशी शराब की बिक्री में हुआ 20 प्रतिशत इजाफा
– बीयर की खपत में भी हुई 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी
-1020 लाख प्रूफ लीटर से बढ़कर इस साल 1044 लाख प्रूफ लीटर बिकी बीयर
– इस साल शराब बिक्री से राजस्व में भी हुई बढ़ोतरी
– 2018 में 8233 करोड़ था शराब से मिला राजस्व इस साल 9600 करोड़ हुई शराब से राजस्व प्राप्ति।






