इंजीनियरों ने पकड़ी पौने तीन लाख की बिजली चोरी..

इंजीनियरों ने पकड़ी पौने तीन लाख की बिजली चोरी…

स्मार्ट मीटर से तार बायपास कर उपयोग किया जा रहा था

इंदौर। मप्रपक्षेविविकं के एमडी श्री विकास नरवाल के निर्देश पर इंजीनियरों की टीम ने स्मार्ट मीटर से मिले संकेतों के आधार पर छापामारी कार्रवाई की। इसमें शनिवार को तीन जगह प्रकरण बनाए गए, तीनों जगह पौने तीन लाख की वसूली की जाएगी। फिलहाल कनेक्शन काट दिया गया हैं।

खजराना क्षेत्र के मदनी बाग के मो. इलियास ने मीटर की बायपास कर रखा था, वह 1 किलो वाट की रकम दे रहा था, लेकिन उसका लोड 6 किलो वाट पाया गया। इसे 1.17 लाख का बिल जारी किया जा रहा हैं। इलियास इंदिरा गृह ज्योति योजना में भी पंजीकृत पाया गया, इस मामले में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खजराना के ही अमन नगर की रिजवानी बी के यहां भी मीटर से छेड़छाड़ का मामला पाया गया। यहां 1 किलो वाट का लोड दर्ज था, लेकिन दो किलो वाट का लोड मिला। यहां 30 हजार का बिल जारी किया जा रहा हैं। इसी तरह जीपीएच जोन के वृंदावन कालोनी में हेमंत पिता कैलाश चंद्र प्रजापत के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। यहां 1 किलो वाट के स्वीकृत लोड की बजाए 7 किलो वाट के उपयोग के साथ ही मीटर से छेड़छाड़ मिली। यहां 1.36 लाख रूपए का नोटिस जारी किया जा रहा हैं। मप्रपक्षेविविकं के शहर अधीक्षण यंत्री श्री अशोक शर्मा, स्मार्ट मीटर योजना के नोडल अधिकारी श्री डीएस चौहान ने लोगों से बिजली चोरी न करने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि इससे बदनामी, अर्थदंड के अलावा बिजली बंद रखने पर असुविधा भी होती हैं। स्मार्ट शहर के लोग इमानदारी से बिजली कनेक्शन ले एवं ईमानदारी से बिजली बिल रकम अदा करे।

1267 views