लगभग 1400 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर

लगभग 1400 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर*
अयोध्या। पांच वर्षों की निरंतर तपस्या आधुनिक तकनीक और कठोर श्रम के बाद लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूर्णता को प्राप्त कर चुका है। मंदिर के शिखर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा केसरिया धर्म ध्वज फहराया जाएगा।राम मंदिर का निर्माण बेहद चुनौतीपूर्ण और ऐतिहासिक यात्रा रहा। मंदिर के भूमि पूजन का पावन कार्य 5 अगस्त 2020 को स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। उस शुभारंभ से लेकर आज तक निर्माण कार्य एक भी दिन नहीं रुका, और निरंतर गति से मंदिर का स्वरूप साकार होता गया। अब, भव्य मंदिर देशभर की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनकर तैयार खड़ा है।

2747 views