प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्भ गृह में पूजा कर अभिजीत मुहूर्त में किया ध्वजारोहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्भ गृह में पूजा कर अभिजीत मुहूर्त में किया ध्वजारोहण*
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघचालक मोहन भागवत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राम दरबार गर्भ गृह में दर्शन और पूजा की। पीएम मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर अभिजीत मुहूर्त में भगवा झंडा फहराया। इस दौरान मंदिर जय श्री राम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। यह ध्वज पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में निर्मित मंदिर के शिखर पर लगाया। ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त दोपहर 11:58 बजे से 12:30 तक है। राम मंदिर पर फहराने वाली ध्वजा 22 फीट लंबी व 11 फीट चौड़ी है। जो मंदिर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। मंदिर परिसर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा दक्षिण भारतीय आर्किटेक्चरल परंपरा के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। उत्तर और दक्षिण भारतीय शैलियों का यह संगम मंदिर को विशिष्ट आर्किटेक्चरल विविधता प्रदान करता है।

2412 views