रेपो रेट में कटौती की गुंजाइश बनी हुई, अंतिम फैसला एमपीसी लेगी: संजय मल्होत्रा*
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि रेपो रेट को कम करने की गुंजाइश अभी भी बनी हुई है और यह बात अक्टूबर में हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में स्पष्ट रूप से कही गई थी। उन्होंने बताया कि बैठक के बाद से अब तक जो आर्थिक संकेतक मिले हैं, वे इस गुंजाइश को कम होते नहीं दिखा रहे हैं। मल्होत्रा ने कहा कि ब्याज दरें कम करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं, लेकिन अंतिम निर्णय एमपीसी की अगली बैठक में ही लिया जाएगा।






