टोल प्लाजा पर कैश और UPI भुगतान के नियमों में सरकार ने किया संशोधन

टोल प्लाजा पर कैश और UPI भुगतान के नियमों में सरकार ने किया संशोधन*
टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और नकद लेनदेन घटाने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 में संशोधन कर दिया है। नए नियम 15 नवंबर, 2025 से लागू हो गए है। संशोधित प्रावधानों के तहत कैश में टोल चुकाने वाले गैर-FASTag यूजर्स से स्टैंडर्ड शुल्क का दोगुना शुल्क लिया जाएगा। UPI से भुगतान करने वालों को टोल राशि का 1.25 गुना देना होगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से टोल कलेक्शन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी, लंबी कतारों में कमी आएगी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सुगम बनेगा।

3819 views