श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए बढ़ाया वीआईपी कठघरे का दायरा

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए बढ़ाया वीआईपी कठघरे का दायरा*
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर असंतोष बढ़ता दिख रहा है। मंदिर प्रबंधन ने वीआईपी दर्शन के लिए और राहत देते हुए परिसर में लगे वीआईपी कठघरे को और बढ़ा दिया है। पहले जो छोटा कठघरा हटाया गया था, उसकी जगह अब और लंबी वीआईपी गैलरी बना दी गई है। इस बदलाव के बाद वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए मार्ग और सुगम हो गया है, लेकिन आम भक्तों को अभी भी भीड़ और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य श्रद्धालु लाइन में फंसकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं, जबकि वीआईपी गैलरी के विस्तार से उनके लिए उपलब्ध स्थान और कम हो गया है।

2479 views