दिल्ली पुलिस पर मिर्च स्प्रे फेंकने के आरोप में 15 से अधिक लोग किए गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस पर मिर्च स्प्रे फेंकने के आरोप में 15 से अधिक लोग किए गिरफ्तार*
नई दिल्ली। इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे फेंके जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिसकर्मियों पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सड़क जाम करने के आरोप में 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने की कोशिश की और हालात बिगाड़ने के लिए मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच आगे जारी है और पुलिस अन्य शामिल लोगों की भी पहचान कर रही है।

2680 views